• Sat. Jul 25th, 2026

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी! कटड़ा-नई दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल Train

जालंधर 25 जुलाई 2026 गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और नई दिल्ली के बीच एक स्पैशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04678 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए 25 जुलाई को सुबह 9.40 बजे रवाना होगी। 

यह ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन, जम्मू तवी, कठुआ और पठानकोट केंट होते हुए दोपहर 3.25 बजे जालंधर कंट स्टेशन पहुंचेगी तथा 3.30 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन लुधियाना, अंबाला कैंट और पानीपत होते हुए रात 9.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04677 नई दिल्ली से 25 जुलाई की रात 11.45-बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 26 जुलाई को पानीपत्, अंबाला कैंट और लुधियाना होते हुए सुबह 5.22 बजे जालंधर केट स्टेशन पहुंचेगी तथा 5.27 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन पठानकोट कैंट, कठुआ और जम्मू तवी होते हुए दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *