21 जून 2026 : पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) की सीमा में रेल ओवर ब्रिज (ROB) और रेल मार्ग के नीचे अंडरपास (RUB) का तेजी से निर्माण किया जाएगा, जिससे पुणे शहर में यातायात जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके लिए पीएमआरडीए और महाराष्ट्र रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (महारेल) के बीच समझौता (MoU) किया गया है।
मुख्यमंत्री और पीएमआरडीए के अध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही रेलवे फाटकों को हटाकर यातायात सुचारू करने की पहल की थी। अब इन परियोजनाओं को तकनीकी रूप से सक्षम एजेंसी ‘महारेल’ के माध्यम से तेजी से पूरा करने का निर्णय लिया गया है। इससे शहर के कई प्रमुख मार्ग रेलवे फाटकमुक्त हो जाएंगे और ट्रैफिक जाम में भारी कमी आएगी।
इस परियोजना से न केवल यात्रा समय कम होगा, बल्कि ईंधन की भी बचत होगी, जिससे शहर के विकास को गति मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम पुणे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।
इसके अलावा पुणे में लगभग 1.5 लाख स्मार्ट कार्ड (NCMC कार्ड) वितरित किए जा चुके हैं। अब तक करीब 3 लाख लोगों ने आवेदन किया है। 1 अगस्त से महिला, वरिष्ठ नागरिक और अमृत ज्येष्ठ नागरिक यात्रियों के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य किया जाएगा, जिससे एसटी सेवाओं में डिजिटल भुगतान और पारदर्शिता बढ़ेगी।
