• Sun. May 31st, 2026

Punjab Weather: सोमवार तक सक्रिय रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, बारिश से 8.5°C तक लुढ़का तापमान

अमृतसर 31 मई 2026 : पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई और 1 जून तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। विशेष रूप से हरियाणा सीमा से सटे पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में सोमवार तक मौसम अधिक सक्रिय रह सकता है।

मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 31 मई को पंजाब के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा शनिवार जारी आंकड़ों के अनुसार 30 मई को प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 8.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद तापमान सामान्य से 12.4 डिग्री तक नीचे रहा।

प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान बठिंडा हवाई अड्डे पर 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदकोट में 34.0 डिग्री, फाजिल्का में 32.4 डिग्री, बठिंडा शहर में 33.0 डिग्री और फरीदकोट में 32.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री, जालंधर में 25.7 डिग्री, लुधियाना में 26.4 डिग्री, पटियाला में 30.0 डिग्री और चंडीगढ़ में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

30 मई को कहां कितनी बारिश हुई

पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को कई जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • लुधियाना में 32.6 मिमी
  • फतेहगढ़ साहिब में 20.0 मिमी
  • भाखड़ा बांध क्षेत्र में 19.0 मिमी
  • पटियाला में 19.6 मिमी
  • मोहाली में 17.0 मिमी
  • चंडीगढ़ हवाई अड्डा क्षेत्र में 16.0 मिमी
  • फिरोजपुर में 13.5 मिमी
  • अमृतसर में 7.2 मिमी
  • जालंधर में 10.5 मिमी
  • होशियारपुर में 10.5 मिमी
  • संगरूर में 17.0 मिमी
  • फाजिल्का में 22.5 मिमी
  • रूपनगर क्षेत्र में 20.0 मिमी

आज भी मालवा के इलाकों मे ंबारिश के आसार

पंजाब में 1 जून तक बारिश के असार बने हुए हैं। जिसके चलते राज्य में अभी लू से अराम मिलता दिख रहा है। लेकिन जून में तापमान बढ़ने की संभावनाएं बनी हुई हैं। जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम-

31 मई- अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मोगा और लुधियाना सहित अधिकांश जिलों में बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर और बरनाला में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

1 जून- वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव जारी रहेगा। रूपनगर, संगरूर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर और मानसा में बारिश व तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

2 जून – मौसम में और सुधार होने की संभावना है। अधिकांश जिलों में किसी प्रकार की चेतावनी नहीं है, हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश या बादल छाए रह सकते हैं। तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।

3 जून- पूरे पंजाब में मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा। किसी जिले के लिए विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो से तीन दिन तक तापमान नियंत्रित रहेगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *