• Sun. May 3rd, 2026

चंडीगढ़-मोहाली में तूफान का कहर : पेड़ गिरे, बिजली-पानी की सप्लाई ठप

 चंडीगढ़ 03 मई 2026 सुबह चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला क्षेत्र में तेज धूल भरी आंधी और बाद में हुई भरी बारिश के कारण सैकड़ों पेड़ टूट गए। वहीं, बिजली विभाग से सतर्कता बरतते हुए सप्लाई रोक दी। जिसका असर पानी सप्लाई पर भी पड़ा।

भारी बारिश के कारण तापमान में भी करीब 3 डिग्री की गिरावट आई। सुबह का तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया। तेज आधी के कारण पर्यावरण को खासा नुकसान हुआ है।

सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित

जगह-जगह सड़कों पर गिरे पेड़ 

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में जगह-जगह पर पेड़ टूट गए। मोहाली में कई जगह पर पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गए, जिसकी वजह से यातायात पर भी इसका असर पड़ा।

इस दौरान आसमान में बिजली भी कड़कती रही। हालांकि, अभी तक कही से भी जानी नुकसान की सूचना नहीं मिली है लेकिन मई माह में लोगों की हल्की ठंडक का एहसास हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *