लुधियाना 30 अप्रैल 2026 : थाना पीएयू पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान से करीब 35 लाख रुपए के जेवर लेकर भुगतान न करने के मामले में पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जांच अधिकारी नरेश कुमार के अनुसार, शिकायतकर्ता अनमोल नारंग (निवासी शहीद उधम सिंह नगर) ने पुलिस को बताया कि शालिनी ग्रोवर और उसके पति रोहित ग्रोवर (निवासी असल एन्क्लेव, भामियां खुर्द) ने उसकी ज्वेलरी शॉप से 35,16,844 रुपए के जेवर तैयार करवाकर ले लिए।
इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर धोखाधड़ी करते हुए भुगतान नहीं किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
