लुधियाना 30 अप्रैल 2026 : थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने चोरी के 5 बुलेट मोटरसाइकिल और 6 स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। उक्त मामले में जानकारी देते हुए एल्डेको एस्टेट पुलिस चौकी के इंचार्ज जिंदर लाल सिद्धू और जांच अधिकारी थानेदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान कादियां कट के पास नाकाबंदी के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस दौरान इनके पास से पुलिस ने चोरी किए हुए 5 बुलेट मोटरसाइकिल और 6 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार वासी शहीद भगत सिंह नगर, विकास कुमार वासी अशोक नगर और लविश अग्रवाल वासी न्यू सुभाष नगर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
