नवी दिल्ली 26 अप्रैल 2026 : आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव की आशंका जताई गई है। तटीय और पूर्वी इलाकों में उमस भरा मौसम रहेगा, जबकि उत्तर भारत में रात के समय भी गर्मी महसूस हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। वहीं मध्य भारत और अन्य क्षेत्रों में पहले तापमान बढ़ेगा, फिर कमी आने की संभावना है।
महाराष्ट्र में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अकोला में सबसे ज्यादा 45.6°C तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि महाबलेश्वर में न्यूनतम 21.6°C रहा।
खान्देश क्षेत्र में जलसंकट गहराने लगा है, जहां जलाशयों में केवल 47% पानी शेष है, जिससे आने वाले महीनों में पानी प्रबंधन बड़ी चुनौती बन सकता है।
IMD की सलाह:
दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं, हल्के व ढीले कपड़े पहनें और ज्यादा गर्मी में भारी काम करने से बचें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
