26 अप्रैल 2026 : महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोपी अशोक खरात के काले कारनामों का बड़ा खुलासा हुआ है। सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज अहम शिकायत में ‘पेन ड्राइव’, फार्महाउस स्टिंग ऑपरेशन और अंधविश्वास से जुड़े कई चौंकाने वाले सबूत सामने आए हैं।
शिकायतकर्ता ललित पोफळे के मुताबिक, खरात ने खुद को ‘शिवनिका संस्थान’ का संस्थापक और ज्योतिष-तंत्र का जानकार बताकर लोगों को झांसे में लिया। उसने जमीन के नाम पर ठगी की और डर दिखाकर महंगी पूजा करवाने के नाम पर पैसे ऐंठे।
नाशिक के फार्महाउस पर ‘कुक’ के जरिए किए गए स्टिंग में कई आपत्तिजनक हरकतों के सबूत मिले। आरोप है कि खरात पीड़ितों को वहां बुलाकर CCTV बंद करवाता था। साथ ही ‘पेन ड्राइव’ में गैरकृत्यों के वीडियो भी सामने आए हैं, जो केस में अहम सबूत बन सकते हैं।
इस मामले में खंडणी, फर्जीवाड़ा और अंधश्रद्धा कानून के तहत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शिकायत को इस पूरे मामले में ‘मास्टर स्ट्रोक’ माना जा रहा है, जिससे आरोपी के खिलाफ मजबूत कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हुआ है।
