• Sun. Apr 26th, 2026

बंगाल चुनाव 2026 : पहले चरण में 152 सीटों पर 70% मतदान

26 अप्रैल 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य में पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए 16 जिलों की 152 सीटों के लिए 44,378 मतदान केन्द्र बनाये गये है। इन सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने शुरू हो गये हैं।   

युवा और महिलाएं जरूर करें मतदान, PM मोदी ने की वोटिंग के लिए जनता से की अपील
विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज हो रहा है। मैं सभी नागरिकों से इस लोकतंत्र के उत्सव में पूरी ताकत से भाग लेने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से अपने युवा मित्रों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।
 

इस चरण में मतदान में उत्तर बंगाल के 8, दक्षिण बंगाल के तीन और जंगलमहल अंचल के पांच जिलों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इन जिलों में पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना शामिल हैं। इसके अलावा कोलकाता और हावड़ा की कुछ सीटों पर भी इसी चरण में मतदान होगा।पहले चरण के मतदान पर जिन सीटों पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा है उनमें नंदीग्राम, खड़गपुर, पुरुलिया, बांकुरा और झारग्राम सीटों शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *