• Tue. Apr 21st, 2026

पंजाब में गर्मी का कहर तेज, 4 दिन के लिए हीट वेव अलर्ट जारी

पंजाब 21 अप्रैल 2026 : पंजाब में तापमान बढ़ रहा है और भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं अब आने वाले दिनों में गर्मी अपने और तेवर दिखाने वाली है। पंजाब के कई जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार चला गया है और आने वाले दिनों में और गर्मी पड़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही बठिंडा में अधितकम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया है। 

मौसम विभाग द्वारा 4 दिनों के लिए यानि 24 अप्रैल तक हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच हीट वेव का असर ज्यादा रहने की उम्मीद है। इस दौरान लोगों को बेहद सावधान रहने की जरुरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर के समय सावधानी बेहद जरूरी है। इस समय के दौरान बाहर निकलने से बचना चाहिए। अगर जरूरी हो तो शरीर को ढक कर बाहर निकलें और पर्याप्त पानी पिएं। धूप में काम करने वाले सिर को ढक कर रखे और शराब, चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन करने से बचें।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *