• Mon. Jun 8th, 2026

यात्रियों का सफर होगा ठंडा और आरामदायक, हार्बर लाइन पर एक और AC लोकल, 14 फेरे बढ़ेंगे

17 अप्रैल 2026 : तेज गर्मी से परेशान रेल यात्रियों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। मध्य रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से पनवेल-वाशी मार्ग पर नई एसी लोकल चलाने का फैसला लिया है। इससे हार्बर लाइन पर एसी लोकल की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों का सफर ज्यादा आरामदायक होगा।

नई एसी लोकल के शामिल होने से हार्बर लाइन पर 14 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे, जिससे कुल एसी फेरे दोगुने हो जाएंगे। अभी हार्बर रूट पर 14 एसी फेरे चल रहे हैं, जो बढ़कर 28 हो जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही नए टाइम टेबल की घोषणा की जाएगी।

फिलहाल इस रूट पर रोजाना हजारों यात्री एसी लोकल का लाभ ले रहे हैं। एसी ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए लंबे समय से फेरे बढ़ाने की मांग की जा रही थी।

हालांकि, यात्रियों ने यह भी मांग की है कि एसी लोकल बढ़ाने के साथ-साथ सामान्य लोकल ट्रेनों की समयपालन (पंक्चुअलिटी) भी बनाए रखी जाए, क्योंकि एसी ट्रेनों के कारण कुछ देरी देखने को मिल रही है।

इसके अलावा, मुंबई-ठाणे यात्रा को और आसान बनाने के लिए वडाला से कासारवडवली मेट्रो लाइन-4 का काम भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है, जिससे यात्रा और सुगम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *