लुधियाना 14 अप्रैल 2026 : रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी के सी.आई. विंग की टीम ने एक युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से एक अवैध पिस्तौल व जिन्दा कारतूस बरामद किया है। इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बयाया की आरोपियों के खिलाफ आर्म एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सोनू मोगा का रहने वाला है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है की वह पिस्तौल कहां से कितने की लेकर आया था और उसका मकसद क्या था।
