पंजाब 13 अप्रैल 2026 : पंजाब में एक बार फिर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। कल पूरे राज्य में सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
PunjabKesari
दरअसल, 14 अप्रैल को बैसाखी और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सरकार ने छुट्टी घोषित की है। सरकारी निर्देशों के अनुसार, इस दिन राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज नहीं होगा।
लगातार मिल रही छुट्टियों के कारण छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही अप्रैल महीने में कई सरकारी छुट्टी पड़ने से छात्रों में खुशी का माहौल है। लगातार मिल रही छुट्टियों से छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
