• Wed. Apr 8th, 2026

चंडीगढ़ में बारिश की चेतावनी, बुधवार-गुरुवार कैसा रहेगा जानें मौसम का हाल

चंडीगढ़ 08 अप्रैल 2026 : चंडीगढ़ के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। दरअसल, पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को वैस्टर्न डिस्टरबैंस का स्पैल शहर में घने बादलों और हवाओं के साथ पहुंचा। रात से ही छाए बादल सुबह के साथ बरसना शुरू हुए। पूरा दिन कई स्पैल में बारिश होती रही और शाम साढ़े 5 बजे  तक सैक्टर-39 की ऑब्जर्वेटरी में 0.8 और एयरपोर्ट पर एक मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, लेकिन इसके बाद बारिश तेज हो गई।

लगातार बारिश जारी रहने से तापमान में गिरावट
6 बजे के बाद पूरे शहर और आसपास देर शाम तक लगातार बारिश जारी रही। साढ़े 5 बजे के बाद रात साढ़े 9 बजे तक शहर में 2.3 मि.मी. बारिश हो चुकी है। इसके बाद भी लगातार बारिश जारी रहने से तापमान में गिरावट शुरू हो गई। सोमवार रात न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रहा, लेकिन मंगलवार शाम शुरू हुई बारिश के बाद बदले मौसम में रात 10 बजे  तापमान गिरकर 17 डिग्री तक आ चुका था।

बुधवार को भी जारी रहेगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक वैस्टर्न डिस्टरबैंस का प्रभाव बुधवार को भी जारी रहेगा। इस प्रभाव के बीच पूरी ट्राइसिटी में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश के स्पैल आते रहेंगे। वीरवार के बाद मौसम खुलेगा और तापमान में बढ़ौतरी शुरू़ हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *