नई दिल्ली 02 अप्रैल 2026 : आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अंतिम मौका दिया है।
बता दें कि आरोपमुक्त करने के निर्णय में जांच एजेंसी के खिलाफ की गई टिप्पणी को हटाने की मांग वाली ईडी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बृहस्पतिवार को अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य को जवाब दाखिल करने का आखिरी मौका दिया है।
साथ ही अदालत ने टिप्पणी की कि अगर प्रतिवादियों ने एक सप्ताह के अंदर जवाब नहीं दाखिल किया तो जवाब देने का अधिकार समाप्त हो जाएगा।
ट्रायल कोर्ट ने 29 मार्च को केजरीवाल सहित अन्य को आरोपमुक्त करते हुए ईडी के खिलाफ सख्त टिप्पणियां की थीं।
