• Thu. Apr 2nd, 2026

Uttar Pradesh में एक्सप्रेसवे-हाईवे सफर महंगा, 1 अप्रैल से टोल की नई दरें लागू

लखनऊ 02 अप्रैल 2026 : उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल से एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर सफर महंगा हो गया है। एनएनआईए ने औसतन पांच से दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जो वार्षिक संशोधन के तहत लागू की गई हैं।

उत्तर प्रदेश में टोल की नई दरें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और लखनऊ-रायबरेली सहित कई नेशनल हाईवे पर प्रभावी हो गई हैं। हल्के वाहनों से लेकर भारी कमर्शियल वाहनों तक सभी श्रेणियों में टोल रेट बढ़ाए गए हैं। कई टोल प्लाजा पर प्रति यात्रा पांच से 30 रुपये तक अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार-जीप का टोल पहले 170 रुपये था, अब यह बढ़कर 175 रुपये हो गया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नई टोल दरें लागू होने से यात्रियों का सफर महंगा हो गया है। कार, बस और भारी वाहनों के टोल में बढ़ोतरी से वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *