पंजाब 01 अप्रैल 2026 : वाहन चालकों को महंगाई का झटका लगा है। बता दें कि आज से पंजाब में सफर करना महंगा हो गया है। NHAI द्वारा नए टोल टैक्स रेट जारी किए हैं। इसके बाद पंजाब के करीब सभी टोल में रेटों में कम से कम 5 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। NHAI द्वारा देश के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट फिर रेट बढ़ा दिए हैं। यहां 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
बता दें कि लाडोवाल टोल प्लाजा में पहले जीप और कार ड्राइवरों को 220 रुपये फीस देनी पड़ती थी, लेकिन अब उन्हें 225 रुपये देने होंगे। इसके साथ ही कार और जीप से जाने और वापिस आने के लिए 335 रुपये टोल देना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें 340 रुपये देने होंगे। 1 अप्रैल से लाडोवाल टोल प्लाजा पर कोई भी चालक कैश देकर भुगतान नहीं कर सकता अब सिर्फ फास्टैग से ही टोल देना होगा। जिस वाहन पर फास्ट टैग नहीं होगा उन्हें गुजरने नहीं दिया जाएगा और चालकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
