• Tue. Mar 31st, 2026

देश के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर फिर बढ़े रेट, वाहन चालकों पर बढ़ेगा बोझ

लुधियाना 31 मार्च 2026 नेशनल हाईवे पर स्थित देश के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक बार फिर से टोल रेट में बढ़ोतरी की जा रही है। इसके चलते फिर से वाहन चालकों के ऊपर टोल फीस का बोझ बढ़ेगा। वही टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल से नई टोल फीस वाहनों के लिए लागू की जाएगी।

PunjabKesari

टोल प्लाजा के मैनेजर विपिन राय ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी के आदेशों के मुताबिक ही 1 अप्रैल की रात 12 बजे के बाद टोल फीस में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है जो 31 मार्च की आधी रात को लागू हो जाएगी। गौरतलब है कि लाडोवाल टोल प्लाजा देश का सबसे महंगा टोल प्लाजा होने के कारण हर बार चर्चा में रहता है। इस टोल प्लाजा पर प्रत्येक वाहन चालक से जो टोल फीस वसूली जाती है वह देश के सभी टोल प्लाजा से ज्यादा टोल फीस है।

PunjabKesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *