लुधियाना 31 मार्च 2026 : जिला स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम द्वारा ढंडारी, मॉडल टाउन, डुगरी, जौधी, शेरपुर चौक के इलाके में अलग-अलग फास्ट फूड आऊटलेट और रेस्टोरेंट, बेकरी, मिठाई की दुकानों और डेयरियों तथा इलाके में पढ़ने वाले अस्पतालों का इंस्पेक्शन किया है। इस दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों से 21 फूड सैंपल एकत्रित किए।
टीम ने शक्कर, पिस्ता, इस्तेमाल किया हुआ कुकिंग ऑयल, दाल मखनी, पनीर के दो सैंपल और गुड़ के सैंपलों सहित स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इन सैंपलों में उपरोक्त के अलावा 2 इस्तेमाल किया हुआ कुकिंग ऑयल, मैंगो , पनीर, बंता बॉटल ड्रिंक ,तैयार दाल, आटा, तैयार सब्जी, काला चना और मैदा, गुजिया और ढोढा के सैंपल शामिल है। डॉक्टर चावला के अनुसार सभी सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेज दिया है।
