• Thu. Jul 2nd, 2026

सुरक्षा में बड़ी चूक : जेल तलाशी के दौरान हवालाती से नशीला पदार्थ और मोबाइल बरामद

लुधियाना 30 मार्च 2026 सुरक्षा की कार्यप्रणाली कमजोर होने के चलते चैकिंग के दौरान एक हवालाती से सफेद रंग का नशीला पाउडर व मोबाइल बरामद होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

इस संबंधी सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखपाल सिंह ने पुलिस को भेजी शिकायत में बताया कि हवालाती अभिषेक गौतम उर्फ काकू पुत्र नितिन गौतम की तलाशी लेने पर उसके पास से 14 ग्राम सफेद रंग का पाउडर व एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पर एनडीपीएस, प्रिजन एक्ट की धारा का मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *