• Fri. Mar 20th, 2026

ग्राहकों का इंतजार कर रहे नशा तस्कर पर पुलिस की कार्रवाई

फिरोजपुर 20 मार्च 2026 डीजीपी पंजाब गौरव यादव के दिशा निर्देश अनुसार जिला फिरोजपुर में पुलिस ने युद्ध नशे विरुद्ध अभियान चलाते हुए एक नशा तस्कर को 2 किलो 725 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर सरदार भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस जब एएसआई बोहड सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि अलबख्श उर्फ काका पुत्र बलदेव सिंह वासी खलचीया जदीद नाम का नशा तस्कर हेरोइन की तस्करी करता है जो मोटरसाइकिल पर किले वाला चौक के पास खड़ा हेरोइन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।

उन्होंने बताया कि इस गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई बोहड सिंह और उनकी पुलिस पार्टी ने तुरंत बताई गई जगह पर छापामारी करते हुए नामजद आरोपी को काबू किया जिससे तलाशी लेने पर 2 किलो 725 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में एनडीपीएस एक्ट (कमर्शियल) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसके बैकवर्ड तथा फॉरवर्ड लिंक ट्रेस किए जा रहे हैं और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है ।

एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि नशा तस्कर ने यह हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई थी और उसके पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध है । उन्होंने बताया कि डीएसपी सुखविंदर सिंह के दिशा निर्देशों अनुसार कार्यवाही करते हुए थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस में एएसआई अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में जसवीर सिंह उर्फ काका और सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी नाम के तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनसे 1 किलो 52 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *