मुजफ्फरपुर 19 मार्च 2026 : ट्रेनों की लेटतीफी को लेकर यात्री हलकान हो रहे हैं। इसमें परिचालन के साथ यात्री भी दोषी हैं। वैक्यूम के कारण भी ट्रेनें मार खा रही हैं। 02569 दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन का अप व डाउन में बुरा हाल हो गया है।
यह ट्रेन 17 से लेकर 24 घंटे तक लेट चल रही यानी कि 24 घंटे में आने वाली स्पेशल ट्रेन 24 घंटे और लेट होकर 48 घंटे लेट पहुंच रही, अप के साथ 02570 डाउन नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन भी काफी लेट आ रही। 17 को दिल्ली से चली यह ट्रेन आज भी नहीं पहुंची। कल तक आने की उम्मीद की जा रही है।
18 को 12 घंटे रिशेड्यूल की गई है। इधर 18 को जाने वाली अप ट्रेन 17 घंटे रिशेड्यूल किया गया है। सुबह साढ़े बजे की गाड़ी रात को साढ़े 11 बजे दरभंगा से खुलने की उम्मीद की गई। इसके साथ बुधवार को ढोली स्टेशन पर तीन का ब्लॉक बढ़कर छह घंटे तक चली।
इसके चलते अप लाइन से आने वाली पवन एक्सप्रेस, जयनगर-आरा इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंची।
बता दें कि ढोली यार्ड में मेंटेनेंस को लेकर दोपहर डेढ़ से शाम चार बजे तक ब्लॉक लिया गया। बीच में ब्लॉक टूट गया। फिर ब्लॉक शाम करीब पौने छह बजे तक चली। उसके बाद ट्रेन यहां पहुंची। इसको लेकर यात्री हलकान रहे।
स्टेशन के समीप रेल कार्य के लिए अप लाइन में तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया था। इसको लेकर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें हो गई देर। दोपहर सवा एक से शाम सवा चार बजे यानी तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया था, लेकिन बीच में ब्लॉक टूट जाने के कारण एक घंटे और देरी होने से परेशान रहे यात्री।
