• Thu. Mar 19th, 2026

पंजाब की सियासत में हलचल तेज, पूर्व वरिष्ठ अधिकारी Shiromani Akali Dal में शामिल

पंजाब 19 मार्च 2026 : पंजाब की राजनीति में आज उस समय हलचल मच गई जब पूर्व सीनियर पुलिस अधिकारी ने अकाली दल का दामन थाम लिया। पूर्व सीनियर पुलिस अधिकारी के.जी.एस. चीमा शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं। चीमा लेहरा क्षेत्र के रहने वाले चीमा लंबे समय तक प्रशासनिक सेवाओं में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। वह करीब 17 साल तक पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे। इसके अलावा उन्होंने लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी के साथ भी काम किया और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के कार्यकाल के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर भी जिम्मेदारी संभाली।

PunjabKesari

पार्टी में शामिल करते हुए अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि एक ईमानदार और अनुभवी अधिकारी के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और उनके अनुभव का लाभ जनता की भलाई के लिए लिया जाएगा। वहीं, के.जी.एस. चीमा ने कहा कि उन्होंने अकाली दल की नीतियों और पंजाब के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी और लोगों की सेवा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *