• Tue. Mar 17th, 2026

LPG Booking: पंजाब में गैस सिलेंडर बुक करने के लिए नए नंबर जारी, जल्दी से करें चेक…

पंजाब 17 मार्च 2026 : गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए LPG बुकिंग के नए नंबर जारी किए गए हैं। अब उपभोक्ता मिस कॉल और IVRS के जरिए आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

जारी जानकारी के अनुसार, मिस कॉल के माध्यम से बुकिंग के लिए 89272 25667 नंबर जारी किया गया है, जबकि IVRS के जरिए बुकिंग के लिए 83919 90070 नंबर दिया गया है। ये दोनों सुविधाएं फिलहाल पंजाब के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हैं। इससे उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और घर बैठे ही बुकिंग की जा सकेगी।

गैस सिलैंडरों की कालाबाजारी पर प्रशासन की लगाम ढीली
बता दें कि आसपास के इलाकों में रसोई गैस सिलैंडरों की कालाबाजारी लगातार जारी है और प्रशासन इस पर प्रभावी रोक लगाने में असफल नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार कई स्थानों पर जमाखोर और कालाबाजारी करने वाले लोग गैस सिलैंडरों को ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे कारोबारियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार कई होर्डर बड़ी मात्रा में गैस सिलैंडर जमा करके उन्हें जरूरतमंद लोगों को अधिक कीमत पर बेच रहे हैं। स्थिति यह है कि बाजार में सिलैंडर की उपलब्धता कम दिखाई दे रही है, जबकि कुछ लोग जानबूझकर स्टॉक रोक कर बैठे हुए हैं। इसके कारण गैस की कीमतें अनौपचारिक रूप से काफी बढ़ गई हैं और उपभोक्ताओं को मजबूरी में महंगे दामों पर सिलैंडर खरीदना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *