• Tue. Mar 17th, 2026

Gold-Silver Price Today: मंगलवार को सोना और चांदी के ताजातरीन भाव क्या हैं?

पंजाब 17 मार्च 2026 सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए ताजा रेट जारी हो गए हैं। मंगलवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,000 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,49,730 रुपए रिकार्ड हुआ है। ये दाम सोमवार के समान ही रहे। वहीं चांदी के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। चांदी का भाव बढ़कर 2,66,700 रुपये पहुंच गया, जो सोमवार को 1,62,000 रुपये था।

MCX पर सोने का भाव
MCX पर सोना ₹1,56,797 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसमें ₹1,061 (0.68%) की बढ़त दर्ज की गई है। सुबह 09:36 बजे (IST) तक बाजार में सोने की कीमतों में यह मजबूती देखी गई। वहीं चांदी के दाम में भी मजबूत उछाल देखने को मिला है। MCX पर चांदी ₹2,59,566 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसमें ₹3,034 (1.18%) की बढ़त दर्ज की गई। उधर, बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना और चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी का असर घरेलू बाजार पर दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *