• Fri. May 1st, 2026

तारीफ के काबिल : कतर से LPG गैस लाने में जुटे फतेहाबाद के दो अधिकारी

फतेहाबाद 16 मार्च 2026 देश में एल.पी.जी. आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के प्रयासों के बीच हरियाणा के फतेहाबाद जिले के 2 युवकों का भी अहम योगदान सामने आया है। जिले के गांव कुम्हारिया और सरवरपुर के 2 युवक मर्चेंट नेवी में अधिकारी के रूप में तैनात हैं। ये दोनों उन जहाजों पर तैनात हैं जो ईरान से एल.पी.जी. लेकर भारत की ओर आ रहे हैं।

जानकारी अनुसार युद्ध प्रभावित होर्मुज मार्ग से भारतीय ध्वज वाले 2 जहाज शिवालिक और नंदा देवी शनिवार सुबह सुरक्षित गुजर गए। इन जहाजों में कुल 92,700 टन एल.पी.जी. लदी हुई है। दोनों जहाज अब गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं और इनके 16-17 मार्च तक भारत पहुंचने की संभावना है। गांव कुम्हारिया के कृष्ण गोदारा मर्चेंट नेवी में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और वे गैस लेकर भारत आ रहे जहाज नंदा देवी पर तैनात हैं। गांव सरवरपुर के अनिल भांबू भी मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं और शिवालिक जहाज पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *