• Sun. Mar 15th, 2026

मिडल ईस्ट में युद्ध के बीच CBSE का फैसला: कक्षा 12वीं की परीक्षाएं रद्द

पंजाब 15 मार्च 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बड़ा निर्णय लिया है। बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है।

सी.बी.एस.ई. द्वारा स्कूलों को भेजे गए आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह फैसला 1 मार्च से 9 मार्च 2026 के बीच जारी किए गए विभिन्न सर्कुलरों की निरंतरता में लिया गया है। बोर्ड ने संबंधित देशों की स्थिति, स्कूलों से मिले इनपुट और स्थानीय अधिकारियों के अनुरोधों के आधार पर परीक्षा कराना संभव न होने की बात कही है।

क्या-क्या हुआ रद्द

16 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक निर्धारित कक्षा 12वीं की सभी परीक्षाएं रद्द। पहले जिन परीक्षाओं को स्थगित किया गया था, वे भी पूरी तरह रद्द। यह फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में पढ़ने वाले छात्रों पर लागू होगा। वहीं CBSE ने स्पष्ट किया है कि इन देशों में कक्षा 12वीं के छात्रों के परीक्षा परिणाम किस तरीके से घोषित किए जाएंगे, इसकी जानकारी अलग से उचित समय पर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *