• Mon. Jun 15th, 2026

आबकारी घोटाला केस : HC ने ED की याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया से मांगा जवाब

नई दिल्ली 10 मार्च 2026 : आबकारी घोटाला से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में ईडी की याचिका पर मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपितों से जवाब मांगा है।

न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने केजरीवाल-सिसाेदिया सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही अदालत ने मौखिक रूप से टिप्पणी की कि ईडी को लेकर ट्रायल कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणियां सामान्य हैं।

टिप्पणी हटाने की मांग

ईडी ने आरोपितों को आरोप मुक्त करते हुए ट्रायल कोर्ट द्वारा निर्णय में जांच एजेंसी को लेकर की टिप्पणी को हटाने की मांग की है। कोर्ट ने एजेंसी की जांच पर सवाल उठाते हुए तल्ख टिप्पणी की हैं।

वहीं, दूसरी तरफ सीबीआइ की याचिका पर सोमवार को हाई कोर्ट ने कहा था कि ट्रायल कोर्ट द्वारा  की गई टिप्पणियां प्रथम दृष्टया गलत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *