• Thu. Mar 5th, 2026

Hisar Airport : हिसार से इन 2 शहरों के लिए शुरू होंगी फ्लाइट, जानें पूरी जानकारी

हिसार 05 मार्च 2026 खबर आ रही है कि हरियाणा के इकलौते महाराजा अग्रसेन हवाई अड्‌डे से जल्द ही दो और स्थानों के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। अभी एयरपोर्ट से चार स्थानों के लिए सेवाएं चल रही हैं। जिसमें दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ और जयपुर शामिल है। 

अब हरियाणा सरकार जल्द ही अहमदाबाद और जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू कर सकती है। समर शेड्यूल में दोनों फ्लाइट की घोषणा हो सकती है। इसी महीने एविएशन कंपनी एलायंस एयर अपना शेड्यूल जारी करेगी। पहले अहमदाबाद और इसके बाद जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू होगी। 

रात में शुरू हो सकती है सेवाएं

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को हिसार एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स (IFR) के तहत विमान संचालन की DGCA से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही अब हिसार एयरपोर्ट से न सिर्फ दिन बल्कि रात के समय और खराब मौसम में भी उड़ानों का संचालन संभव हो सकेगा। अब तक हिसार एयरपोर्ट पर केवल विजुअल फ्लाइट रूल्स (VFR) के तहत दिन में ही विमान उड़ान भर सकते थे, लेकिन नई मंजूरी के बाद एयरपोर्ट की ऑपरेशनल क्षमता में बड़ा इजाफा हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है। अहमदाबाद या जम्मू की फ्लाइट को रात्रि समय में शुरू किया जा सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *