पंजाब 06 फरवरी 2026 : पंजाब में आज किसान नेता हरजिंदर सिंह घराचों के घर भारी संख्या में पुलिस टीम रेड करने पहुंची। जानकारी के मुताबिक, आज भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के ब्लॉक नेता हरजिंदर सिंह घराचों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके घर पहुंची। दरअसल, किसानों की ओर से आज बठिंडा जेल में बंद 2 किसान नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर डीसी कार्यालय बठिंडा के सामने पक्का धरना देने का ऐलान था। इसी के मद्देनजर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस ने धक्केशाही करके घर के अंदर घुसी। घर में मौजूद महिलाओं द्वारा शोर मचाया गया और गांव वालों को चीख-चीख कर बोल रही थी कि, पुलिस धक्के से अंदर जा रही है। मौके पर माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। इसके साथ ही पुलिस ने किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां, हरजिंदर सिंह घराचों और हरजीत महलां समेत कई अन्य नेताओं के घरों पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन किसी को भी हिरासत में नहीं लिया जा सका, क्योंकि सभी नेता पहले से ही घर से बाहर थे।
