तरनतारन 03 फरवरी 2026 : बताया गया कि 132 केवी सब-स्टेशन से चलने वाले 11 के.वी. सिटी 1 और सिटी 6 की बिजली सप्लाई 3, 5 व 7 फरवरी को इन फीडरों के विभाजन के कारण सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों से चलने वाले इलाके जैसे मोहल्ला भाग शाह, नवां बाजार, तहसील बाजार, पैट्रोल पंप वाली गली, गली इंदर सिंह वाली सरहाली रोड, काजीकोट रोड, छोटा काजीकोट, चंद्र कॉलोनी, तहसील बाजार, मोहल्ला जोस वाला, सर्कुलर रोड, पार्क एवेन्यू, जय दीप एवेन्यू, श्री गुरु अर्जन देव कॉलोनी नूरदी रोड, पलासौर रोड, मोहल्ला टैंक छत्री आदि की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी इंजीनियर नरिंदर सिंह सब डिविजनल पावरकॉम शहरी तरनतारन, इंजी. मनजीत सिंह जे.ई. ने दी।
