• Mon. Feb 2nd, 2026

पंजाब के 9 जिलों में आज फिर बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

पंजाब 02 फरवरी 2026 : नजर आ रहा है। मौसम विभाग द्वारा 11 जिलों में धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। धुंध को लेकर जिन जिलों में चेतावनी दी गई है, उनमें जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, अमृतसर, बरनाला, संगरूर, बठिंडा, मानसा, मलेरकोटला, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं। इसके साथ ही  9 जिलों में जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, अमृतसर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर और पठानकोट में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब के मौसम पर पड़ रहा है। इसके अलावा 5 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। वहीं अगले तीन दिनों में रात के तापमान में गिरावट आने के आसार हैं, हालांकि इसके बाद मौसम स्थिर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *