• Tue. Jan 27th, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नगर निकाय चुनाव के प्रभारियों की नियुक्ति की

चंडीगढ़ 24 जनवरी 2026 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस बाबत प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया द्वारा शुक्रवार को पत्र भी जारी किया गया है। 

जारी पत्र के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और पूर्व मंत्री कंवर पाल गुर्जर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इसी तरह अंबाला नगर निगम चुनाव के लिए मंत्री रणबीर गंगवा और प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता को प्रभारी नियुक्त किया है।

PunjabKesari

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि सोनीपत नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने मंत्री कृष्ण पंवार और जवाहर सैनी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। अरविंद सैनी ने बताया कि पालिका और परिषद के चुनाव के लिए भी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने प्रभारियों की नियुक्ति की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *