• Fri. May 1st, 2026

किसान ने रेल लाइन पर की खतरनाक हरकत, मौके पर पहुंची RPF; जानें पूरा मामला

पानीपत 20 जनवरी 2026 नौल्था गांव में सोमवार को एक किसान ने कंपनी के वेयरहाउस को जाने वाली रेलवे लाइन पर लाल झंडा गाड़ दिया। झंडा लगाने की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम प्रभारी के साथ मौके पर पहुंच गई और झंडे को हटाया।

किसान का कहना था कि रेलवे लाइन बिछाने के दौरान उसकी जमीन ली गई लेकिन उसे कोई मुआवजा नहीं मिला। किसान ने आरोप लगाया कि संबंधित कंपनी ने उसकी भूमि पर अधिकार जताए बिना ही काम करा लिया।

आरपीएफ के प्रभारी ने बताया कि नौल्था गांव में अडानी एग्री लॉजिस्टिक्स लिमिटेड का वेयरहाउस है। ये सीधे रेलवे लाइन से जुड़ा हुआ है। इसी लाइन से गेहूं सहित अन्य अनाज की मालगाड़ियां जाती हैं। नौल्था के किसान जितेंद्र की जमीन रेलवे ट्रैक से लगभग चार एकड़ दूर है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *