• Thu. Oct 29th, 2026

उत्तर रेलवे ने रद्द 4 प्रमुख ट्रेनें बहाल कीं, यात्रियों को बड़ी राहत

फिरोजपुर 26 दिसंबर 2025 : घने कोहरे और प्रतिकूल मौसम के कारण उत्तर रेलवे द्वारा रद्द की गई ट्रेनों से परेशान यात्रियों को बड़ी राहत मिल गई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ प्रमुख पैसेंजर ट्रेनों को नए साल से दोबारा चलाने का फैसला किया है।

उत्तर रेलवे फिरोजपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि बहाल की जा रही सभी ट्रेनें अपने पुराने निर्धारित समय और रूट के अनुसार संचालित होंगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 74939 (जालंधर सिटी से फिरोजपुर छावनी) 1 जनवरी से, और ट्रेन नंबर 74932 (फिरोजपुर कैटोनमेंट से जालंधर सिटी) 2 जनवरी से बहाल की जाएगी। इसके अलावा, ट्रेन नंबर 74651 (अमृतसर से डेरा बाबा नानक) और 74652 (डेरा बाबा नानक से वेरका) 1 जनवरी से दोबारा शुरू होंगी।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का समय-सारिणी और स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त करें। इस फैसले से क्षेत्र में रेल यातायात पटरी पर आने में मदद मिलेगी और कोहरे के कारण होने वाली समस्याओं से यात्रियों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *