• Sat. Mar 14th, 2026

जेल में बंद रामपाल को मिला ‘किसान रत्न’ सम्मान, किसान नेता की प्रतिमा के आगे हुए नतमस्तक

हिसार 22 दिसंबर 2025 : हिसार जिले के डाया गांव में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (अमावता) की ओर से सतलोक आश्रम प्रमुख और जेल में बंद रामपाल को ‘किसान रत्न’ सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर गांव में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में रामपाल की प्रतिमा लगाई गई। प्रतिमा को विशेष रूप से तैयार किए गए सिंहासन पर बैठाया गया और प्रतीकात्मक रूप से हल, गदा व एक पेंटिंग भेंट की गई, जिसमें रामपाल को खेत में हल चलाते हुए दर्शाया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय किसान यूनियन (अमावता) के प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा के नेतृत्व में किया गया। मंच से रामपाल के जनहित कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म दिखाई गई, जिसके बाद उनके प्रवचन भी चलाए गए। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होकर करीब चार घंटे तक चला।

सम्मान समारोह में रामपाल के भाई महेंद्र सिंह और उनके बेटे वीरेंद्र व मनोज भी पहुंचे। आयोजकों के अनुसार रामपाल ने हिसार के करीब 300 बाढ़ प्रभावित गांवों में किसानों की सहायता की है। किसान यूनियन का दावा है कि किसानों के हित में करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, इसी योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *