• Sun. Dec 21st, 2025

Premanand Maharaj Padyatra: पदयात्रा में बड़ा बदलाव, जानें नए दर्शन समय

21 दिसंबर 2025 : प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के समय में बदलाव किया गया है। पहले यह पदयात्रा रोजाना सुबह 2 बजे निकलती थी, लेकिन अब शनिवार से यात्रा के समय में बदलाव किया गया है और अब यह यात्रा शाम 5 बजे निकलेगी। इस बदलाव के बाद पदयात्रा में भक्तों की संख्या और बढ़ गई है।

महाराज की एक झलक पाने के लिए लगी भक्तों की भीड़
बता दें कि महाराज की पदयात्रा श्रीकृष्ण शरणम् से शुरू होकर श्री राधा केलिकुंज आश्रम तक जाती है। पदयात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहते हैं और पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल देखने को मिलता है। शनिवार को सुबह 2 बजे पदयात्रा नहीं निकली। इसके बजाय शाम 5 बजे महाराज के अनुयायी बाइक और गाड़ियों से निकले, जबकि प्रेमानंद महाराज कुछ खास अनुयायियों के साथ पैदल यात्रा में शामिल हुए। महाराज को देखते ही भक्तों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

क्यों किया बदलाव? 
जानकारी के अनुसार, सुबह 2 बजे पदयात्रा होने के कारण भक्तों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता था। खासकर सर्दी के मौसम में ठंड के कारण उन्हें काफी परेशानी होती थी। इसी वजह से पदयात्रा के समय में बदलाव किया गया है। साथ ही महाराज के स्वास्थ्य को भी इसका कारण बताया जा रहा है। समय बदलने के बाद पदयात्रा में भक्तों की संख्या दोगुनी हो गई है। पहले भक्तों को रात में 10 से 12 डिग्री तापमान में खड़ा रहना पड़ता था, लेकिन अब वे शाम को आराम से दर्शन कर पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *