• Tue. Dec 16th, 2025

IMD Alert: अगले 48 घंटे दिल्ली-NCR के लिए भारी, पड़ेगी कंपकंपाती ठंड; 16 राज्यों में अलर्ट जारी

15 दिसंबर 2025 : देश के मैदानी इलाकों में सर्दी का असर तेज़ी से बढ़ रहा है। दिसंबर का आधा महीना बीत जाने के बाद अब उत्तर भारत में कोहरा, धुंध और शीतलहर (Cold Wave) जैसी स्थितियां बनने लगी हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और जेट स्ट्रीम (Jet Stream) के प्रभाव से मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई है जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। इस बीच राजधानी दिल्ली और एनसीआर में हवा की गुणवत्ता (Air Quality) बेहद खराब होकर गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और कोहरे का प्रभाव

दिल्ली से लेकर बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र तक ठंड का असर साफ दिख रहा है। पिछले दो दिनों से क्षेत्र घने स्मॉग (Smog) की चपेट में है। हालांकि न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है लेकिन IMD ने अगले तीन दिनों में तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की भविष्यवाणी की है। कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगले 24 घंटों में यहाँ तापमान और नीचे गिर सकता है। इन राज्यों में भी शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।

16 राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी

IMD ने 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में सबसे गंभीर शीतलहर की चेतावनी दी गई है जहां यह स्थिति अगले 24 से 36 घंटे तक बनी रह सकती है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, और पूर्वोत्तर राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी है। यहां तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।

PunjabKesari

पहाड़ों पर बर्फबारी का इंतजार

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम के प्रभाव से पहाड़ों पर मौसम बदलेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। इस सप्ताह के अंत तक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) होने की संभावना है। दूर ध्रुवीय क्षेत्र से चलने वाली जेट स्ट्रीम के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है।

किन राज्यों में कितना नीचे है तापमान (सामान्य से कम)

IMD की रिपोर्ट के अनुसार कई राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है:

1.6°C से 3°C कम: कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, केरल, असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड और त्रिपुरा।

3°C से 5°C कम: तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से।

PunjabKesari

दिल्ली-एनसीआर की हवा ‘जानलेवा’

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का संकट लगातार गहराता जा रहा है जहां हवा की गुणवत्ता (Air Quality) बेहद ज़हरीली हो चुकी है।

AQI 500 पर: सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार वजीरपुर, रोहिणी और अशोक विहार जैसे मॉनिटरिंग स्टेशनों पर 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 दर्ज किया गया जो AQI का अधिकतम स्तर है (इससे ऊपर की रीडिंग आधिकारिक रूप से दर्ज नहीं होती)।

गंभीर स्थिति: दिल्ली के 39 सक्रिय मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 38 स्टेशन ‘गंभीर’ (Severe) और बहुत गंभीर (Very Severe) श्रेणी में बने हुए हैं।

वास्तविक खतरा: AQI का 500 पर पहुंचना यह दर्शाता है कि हवा की वास्तविक स्थिति इससे भी ज्यादा खराब हो सकती है जिससे आम लोगों की सेहत के लिए यह बेहद खतरनाक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *