• Thu. Oct 29th, 2026

LPG सिलेंडर के दाम में कमी, महीने की शुरुआत में मिली राहत

चंडीगढ़ 01 दिसंबर 2025: नए महीने की शुरुआत के साथ ही पंजाब और देशभर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है। सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 10 रुपए की कमी की है। यह कटौती रेस्टोरेंट, ढाबों और छोटे व्यापारियों के लिए राहत की खबर है, जो लंबे समय से बढ़ती गैस कीमतों से परेशान थे। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत इस बार भी बिना बदलाव के बनी हुई है, जिससे आम घरों को कोई अतिरिक्त राहत नहीं मिल पाई। 

चंडीगढ़ में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1,599.50 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले यह 1,609.50 रुपए था। लुधियाना में इसकी नई कीमत 1663 रुपए , जालंधर में 1679 रुपए  और अमृतसर में 1689.50 रुपए  हो गई है। देशभर में घरेलू LPG की कीमतें अभी भी 850 रुपए से 960 रुपए के बीच बनी हुई हैं। प्रमुख शहरों में दरें इस प्रकार हैं, जिसमें दिल्ली 853 रुपए, मुंबई 852.50 रुपए, लखनऊ 890.50 रुपए, अहमदाबाद 860 रुपए, हैदराबाद 905 रु, वाराणसी 916.50 रु, पटना 951 रु आदिश शामिल है। 

अन्य राज्यों में कमर्शियल सिलेंडर की दरें पटना 1580 रु, नोएडा 1703 रु, लखनऊ 1585 रु, भोपाल 1597 रु, गुरुग्राम 1597 रु आदि शामिल है। पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर में 5 रुपए की कटौती की गई थी, जबकि अक्टूबर में 16 रुपए का इजाफा हुआ था। अब हुई यह नई कमी व्यापारियों के लिए थोड़ी और राहत लेकर आई है। घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की दरों में लगातार दूसरे महीने कटौती से बाजार में हल्की राहत महसूस की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *