• Tue. Oct 27th, 2026

पंजाब में दर्दनाक हादसा, 2 घंटे बाद ट्राले से निकला ड्राइवर

खन्ना 08 नवंबर 2025 : खन्ना में दोराहा के पास जी.टी. रोड पर हुए एक भयानक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा एक खड़े टिपर से ट्राले की टक्कर के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि जी.टी. रोड पर पहले से ही एक टिपर खड़ा था। टिपर चालक उसका टायर बदल रहा था। इसी दौरान एक ट्राले ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। 

यह हादसा इतना भयानक था कि टिपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रेलर में बुरी तरह फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एस.एस.एफ. मौके पर पहुंची। 2 घंटे की मशक्कत के बाद एस.एस.एफ. ने ट्राला चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *