• Fri. Dec 5th, 2025

बॉक्सर अमित पंघाल आज रचाएंगे शादी, जींद की अंशुल श्योकंद संग लेंगे सात फेरे

रोहतक 02 नवंबर 2025: गांव मायना निवासी अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल की शादी की रस्मों में शनिवार को मेहंदी सैरेमनी की गई। रविवार को गांव मायना से जींद के लिए बारात निकलेगी। जींद में अमित पंघाल  व अंशुल श्योकंद 7 फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

बॉक्सर अमित पंघाल की 31 मार्च को जींद के एक निजी होटल में सगाई हुई जिसमें दोनों के परिवार के लोग ही शामिल थे। सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद ही इसके बारे में लोगों को जानकारी मिली थी। अब 2 नवम्बर को शादी के बाद 4 नवम्बर को रोहतक के एक निजी में रिसैप्शन रखा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *