• Fri. Dec 5th, 2025

अकाली दल को फिर बड़ा झटका, सीनियर नेता BJP में शामिल

पंजाब 13 अक्टूबर 2025 : पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल को एक बार फिर बड़ी झटका लगा है। दरअसल, सीनियर नेता जगदीप सिंह चीमा ने अकाली दल पार्टी छोड़ दी है। यही नहीं वह आज बीजेपी में शामिल भी हो गए हैं। 

गौरतलब है कि, जगदीप सिंह चीमा की 4 पीढ़ियां शिरोमणि अकाली दल के साथ जुड़ी हुई है। यही नहीं उनके पिता रणधीर सिंह चीमा 3 बार पंजाब में कैबिनेट मंत्री रहें हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज ही सीनियर नेता जगदीप सिंह चीमा को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान उनके अलावा बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा  और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहेंगे। 

PunjabKesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *