• Wed. Oct 14th, 2026

पंजाब में वीरवार को सरकारी छुट्टी, लोगों में खुशी की लहर

पंजाब 13 अक्टूबर 2025 : अक्टूबर का महीना त्योहारों और उत्सवों से भरा हुआ है। इसी के साथ पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए एक और छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

दरअसल, राज्य सरकार के 2025 के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, 16 अक्टूबर (वीरवार) को बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के जन्म दिवस के अवसर पर सरकारी कर्मचारियों के लिए आरक्षित छुट्टी घोषित की गई है। यानी इस दिन सरकारी दफ्तरों में कामकाज बंद रहेगा, लेकिन यह अवकाश केवल कर्मचारियों के लिए रहेगा।

अक्टूबर के बाकी दिनों में भी त्योहारों की बहार जारी रहेगी। 20 अक्टूबर को दीवाली, 22 अक्टूबर को विश्वकर्मा दिवस और गोवर्धन पूजा, जबकि 23 अक्टूबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरगद्दी दिवस पर भी कर्मचारियों को सरकारी छुट्टी मिलेगी। त्योहारों से सजे इस महीने में पंजाब के कर्मचारियों की मौज ही मौज रहने वाली है।

PunjabKesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *