• Fri. Dec 5th, 2025

शिव मंदिर में जावेद ने फेंका मुर्गा, हड़कंप मचा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ 07 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जानी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को मंदिर परिसर में मुर्गे के अवशेष डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी ने यह हरकत नशे की हालत में की थी। पुलिस के अनुसार, सोमवार को उपनिरीक्षक आलोक कुमार गश्त के दौरान जानी खुर्द गांव में स्थित बम्बा के पास शिव मंदिर पहुंचे, जहां परिसर में मुर्गे के दोनों बाजू और पंख पड़े मिले। 

जांच में सामने आया कि गांव के ही रहने वाले जावेद ने नशे में वे अवशेष मंदिर परिसर में डाल दिए थे। इस संबंध में जानी थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान जावेद (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *