• Fri. Dec 5th, 2025

चंडीगढ़ में हाहाकार! पीने के पानी से कई बच्चों की बिगड़ी तबीयत

चंडीगढ़ 27 सितंबर 2025: चंडीगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया जब हल्लोमाजरा वार्ड नंबर 20 के निवासियों ने पानी में अधिक हाइपोक्लोराइट होने के कारण बच्चों की तबीयत खराब होने को लेकर शिकायत दी है। सोशल वर्कर अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि हाल ही में बच्चों में बीमारियों की संख्या बढ़ी हैं, जिसका कारण पीने के पानी में हाइपोक्लोराइट की अधिकता हो सकती है।

उन्होंने इस मामले में चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। अरविंद कुमार ने बताया कि उनके बच्चे को भी पानी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई थी, जिसकी डॉक्टरी जांच कर हाइपोक्लोराइट का स्तर नियंत्रित करना, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और हल्लोमाजरा में स्वास्थ्य विभाग सभी निवासियों की जांच करवाई जाए। जी.एम.सी.एच. के एम.एस. डॉ. हरीश दासारी ने कहा कि हाल ही में हल्लोमाजरा क्षेत्र में 5-6 बच्चे अस्पताल लाए गए थे। उन्हें डायरिया की समस्या थी, लेकिन सभी बच्चे स्थिर हैं और उन्हें आवश्यक उपचार मिल रहा है।

वहीं स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने भी स्पष्ट किया, जी.एम.एस.एच.-16 में पेडियाट्रिक वार्ड या इमरजैंसी में इस समस्या के कारण किसी भी बच्चे के भर्ती होने की रिपोर्ट नहीं है। प्रशासन और अस्पताल लगातार स्थिति पर नजर रख रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *