• Fri. Dec 5th, 2025

कैथल के अनिल ने यूनम पर्वत फतह किया, अब एवरेस्ट पर नजर

कैथल 25 सितंबर 2025 कैथल के खुराना रोड निवासी पर्वतरोही अनिल ने हिमाचल प्रदेश के यूनम यूनम पर्वत चोटी को फतह किया। अनिल ने बताया कि वे 20 सितंबर को घर से निकले थे। उनके साथ झज्जर से विकास और भिवानी से प्रवीण भी थे। तीनों ने करीब 13 घंटे सफर के बाद 23 सितंबर को 6111 मीटर तक चढ़ाई की और मंजिल हासिल की। 

पर्वतारोहण के लिए उन्होंने कोर्स किए हुए हैं। उनका ए ग्रेड है। इससे पहले वे सिक्किम में भी पहाड़ों पर जा चुके हैं। अब वे माउंट एवरेस्ट पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यूनम पर्वत पर चढ़ने का उद्देश्य केवल फिटनेस और पर्यावरण की ओर लोगों का ध्यान आकर्षिक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *