• Tue. Nov 3rd, 2026

पंजाब के इस नेशनल हाईवे पर सतर्क रहें, कहीं फंस न जाएं आप

लुधियाना 15 सितंबर 2025 : सफर  पर आने-जाने वालों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। स्थानीय कस्बे लाडोवाल में नेशनल हाईवे के मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल होती जा रही है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस विभाग इस यातायात समस्या के समाधान की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके कारण लोगों को ट्रैफिक जाम के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि लोगों की शिकायत पर ट्रैफिक विभाग ने नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल चौक पर 2 पुलिसकर्मी तैनात कर कुछ दिनों तक लोगों को जाम से राहत दिलाई थी, लेकिन पिछले कई दिनों से इस चौराहे पर केवल 1 ट्रैफिक अधिकारी ही तैनात है, लेकिन नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण वह ट्रैफिक को नियंत्रित नहीं कर पा रहा है, जिसके कारण दिन में कई बार वाहनों का भारी जाम लग जाता है और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के लोगों ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ट्रैफिक गुरप्रीत कौर पुरेवाल से इस क्षेत्र में 2 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को स्थायी रूप से तैनात करने की अपील की है ताकि ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *