• Fri. Dec 5th, 2025

CM मान की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने

जालंधर 06 सितंबर 2025 मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत पिछले दो दिनों से लगातार खराब बताई जा रही थी और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी, जिसके बाद शुक्रवार को उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से सी.एम. मान की पहली तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि उनकी हालत कैसी है। 

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री मान की तबीयत बिगड़ने के चलते डॉक्टरी टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अपनी टीम को अलर्ट पर रखा है। बताया जा रहा है कि मान को सामान्य जांच के साथ-साथ कुछ विशेष मेडिकल टेस्ट भी कराए जा रहे हैं, ताकि असल कारण का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *