• Fri. Dec 5th, 2025

दिल्ली में गरज-चमक संग भारी बारिश, IMD का येलो अलर्ट

01 सितंबर 2025 : राष्ट्रीय राजधानी में सुबह और दोपहर के समय गरज-चमक तथा तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना के चलते ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम है।

IMD के अनुसार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 90 % रहा और AQI 60 रहा जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। CPCB के अनुसार 0 से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *