• Wed. Jan 28th, 2026

शबनम हत्याकांड: 6 महीने बाद दहेज की साजिश का खुलासा, पुलिस भी हैरान

यमुनानगर 26 अगस्त 2025 : जिले के बिलासपुर कस्बा के गांव मियांवाला में एक महिला की दहेज के दानवो ने जान ले ली। मामला 26 फरवरी 2025 का है। शबनम की गला दबाकर हत्या कर दी गई और हत्या को हादसे का रूप दे दिया गया। 6 महीने बाद हत्याकांड से पर्दा उठा तो पुलिस के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शबनम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके तुरंत बाद बिलासपुर पुलिस हरकत में आई और शबनम के पति शमीम अख्तर से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस के आगे शबनम के पति ने पूरा सच उगल दिया। 


उसने बताया कि दहेज के लिए शबनम की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का पता ना लगे इसके लिए उसके हाथ की चूड़ी से टांग पर सांप के काटने के निशान भी बनाए गए थे। उनकी इस साजिश पर इलाके के लोगों और महिला के परिजनों ने सच भी मान लिया था। लेकिन 6 महीने बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने ना सिर्फ शबनम के परिवार को न्याय दिलाया बल्कि इस केस में शबनम के पति शमीम अख्तर उसके पिता इकबाल और मां ज़रीन परवीन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

बिलासपुर के डीएसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मामला 26 फरवरी 2025 का है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शबनम की गला दबाकर हत्या का खुलासा हुआ है जिसके बाद हमने पति और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *